Sunday, December 22, 2013

हस्तिनापुर के मल्ल

हस्तिनापुर के मल्ल

राजनीति और पहलवानी में सार्थक समानताओं का दौर आजकल दिल्ली में देखने को मिल रहा है। वैसे तो पहलवानी के लिए अलग स्थानों पर रिंग (पुराना नाम अखाड़ा) की अलग व्यवस्था की जाती है परन्तु आजकल इसे दिल्ली की गलियों, नुक्कड़ों और चौराहों पर देखा जा सकता है। क्योंकि ये मल्ल (नया नाम पहलवान) सभी व्यवस्थाओं को बदलने का वादा करते हैं इसलिये इन्होंने प्रहार करने का तरीका भी बदल दिया है। पहले शरीर की ताकत को परखा जाता था परन्तु इस बार दिमाग़ की पैंतरेबाजी और ज़बान की ताकत पर ज्यादा भरोसा किया जा रहा है।

पहलवानों का एक समूह इस हस्तिनापुर नगरी में आ गया बताते है। उनकी खूबी है कि किसी को भी गाली दे देते हैं। उनका दृष्टिकोण बिल्कुल नयी किस्म का है। उन्हें लोगबाग साँप और बिच्छु नजर आते हैं। सुना है कुछ लोगों उन्हें बताया कि वे तो लोगों को साँप-बिच्छु कह रहे हैं तो उन्होंने उन बताने वालों पर ही हमला बोल दिया। उनमें से एक नामी पहलवान ने बताने वालों को धोखेबाज और चालबाज बता दिया है।

हरेक नुक्कड़ पर ढोलक बजाई जा रही है। आओ हमारा मल्लयुद्ध देखो। हम विरोधियों की पुंगी बजा देंगे। दर्शक जमा हो गये। मज़मा लग गया। किसी ने पूछा कि मल्लयुद्ध में पुंगी कैसे बजाओगे। तो मल्लप्रमुख ने कहा हम उनके वस्त्र फाड़ देंगे। पूछा गया कि मल्लयुद्ध में दूसरों के कपड़े फाड़ने का नियम नहीं है तो कपड़े क्यों फाड़ोगे? उत्तर मिला कि हम व्यव्स्था परिवर्तन चाहते हैं। मल्लप्रमुख की भुजाएँ फड़कती हुई दिखाई देती हैं। उसने अपना मफलर कस कर लपेट लिया है। ऊँचे स्वर में कहता है हम उन सबको जेल भेज देंगे। दर्शकों में से एक ने पूछा क्यों जेल भेज दोगे। उत्तर दिया जाता है कि हमें व्यवस्था जो बदलनी है।

FOR COMPLETE ARTICLE PLEASE VISIT THE LINK BELOW


Sunday, December 8, 2013

दिल्ली चुनाव 2013: अमूर्त मुख भाजपा

दिल्ली चुनाव 2013:  अमूर्त मुख भाजपा

PS Malik


पाँच राज्यों के चुनाव हुए। नतीजे आए। उनकी घोषणाएँ हुईं। अब आगे सरकारों का गठन होगा। सब सामान्य लगता है। राजनीतिक विश्लेषक अपने अपने विश्लेषणों में जुट गए।
परन्तु दिल्ली में कुछ अलग हुआ; कुछ विचित्र हुआ। इसे दो रूपों में देख सकते हैं। पहला तो एक नई राजनीतिक ताकत के रूप में केजरीवाल का उदय है। केजरीवाल का इसलिये कि अपने गठन और उसके बाद के काल में यह आन्दोलन जो पहले अन्ना की छाया में खड़ा हुआ था बाद में केजरीवाल की परछाईं के रूप में बड़ा हुआ है। आप नाम की राजनीतिक पार्टी केजरीवाल की परछाईं ही है। यह केजरीवाल का ही निर्वैयक्तिक विस्तार है जिसमें कुछ अन्य चेहरे टाँके गए नजर आते हैं।

दिल्ली के चुनावों की दूसरी विस्मयकारी घटना है – भाजपा की विजय। मदन लाल खुराना और साहिब सिंह वर्मा के वक्तों से लेकर दिल्ली भाजपा अपना कोई चेहरा ही नहीं बना पाई है। बल्कि पिछले कुछ समय से तो जिन चेहरों को दिल्ली भाजपा के सिंहासन पर बिठाया गया वे उसके सिर के ताज नहीं बन पाए सिर के बोझ जरूर बन गये थे। भाजपा को उन्हें खुद ही सिंहासन से दूर करना पड़ा। इस चुनाव 2013 में भी जनता ने उन चेहरों को नकार दिया। नतीजों में कहीं निचला क्रम ही उन चेहरों को मिल पाया।

जिन चेहरों को आगे करके इन चुनावों में दिल्ली भाजपा जनमत पाने को आई वे भी बहुत सकारात्मक नहीं थे। चमत्कारिक तो बिल्कुल नहीं थे जैसे कि केजरीवाल रहे और आप नाम की राजनीतिक पार्टी के रूप में उनका निर्वैयक्तिक विस्तार रहा। तो फिर भाजपा दिल्ली में चुनाव जीती क्यों?

चुनाव के तत्काल बाद मैं कई लोगों से मिला और जाना की उन्होंने किसे मत दिया और क्यों दिया। अनेक मतदाताओं ने बताया कि उन्होंने भाजपा को वोट दिया है। परन्तु अनेक मतदाता तो अपने निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी का नाम भी नहीं जानते थे। उन्होंने भाजपा को वोट दिया था। इन चुनावों से पहले दिल्ली भाजपा का कोई जनआन्दोलन तो याद नहीं आता है। तब इस भाजपा वोट का आधार क्या था?

इसका उत्तर है – नरेन्द्र मोदी। चुनाव पूर्व में भाजपा का एक ही आन्दोलन याद आता है – नरेन्द्र मोदी। शायद पूरे देश के मतदाता को नरेन्द्र मोदी के रूप में एक नायक मिला है। उसी नायक की परछाईं जब दिल्ली पर पड़ी तो वह दिल्ली की गद्दी बन कर अवतरित हुई। दिल्ली की गद्दी दिल्ली भाजपा की कमाई नहीं है बल्कि मोदी की परछाईं का मूर्तिमान रूप है। ठीक वैसे ही जैसे कि आप नाम की राजनीतिक पार्टी की सीटें केजरीवाल की परछाईं का मूर्तिमान रूप है। इस प्रकार चुनाव 2013 दो व्यक्तित्वों का अभ्युदय है भारतीय कैनवस पर मोदी और दिल्ली के फ़लक पर केजरीवाल। दिल्ली में भाजपा लगभग बिना चेहरे मोहरे वाली सी है।

यह बिना चेहरे वाली दिल्ली भाजपा दिल्ली की गद्दी को प्राप्त को कर रही है पर इसका निर्वाह कैसे करेगी यह मूल प्रश्न है। अगर यह दिल्ली भाजपा जल्द ही एक सुन्दर जनग्राह्य रूप धारण नहीं करती है तो मोदी नामक जनआन्दोलन को नुकसान पहुँचा सकती है।


यह अमूर्त मुख भाजपा निकट भविष्य में दिल्ली में क्या करती है, कैसा रूप धरती है – इसकी प्रतीक्षा मोदी, केजरीवाल और दिल्ली के मतदाता सबको रहने वाली है।

Thursday, December 5, 2013

Please uphold the law; Don’t violate it

Please uphold the law; Don’t violate it


The law on procedure is given in section 354 CrPC. It states whenever there is a commission of a cognizable offence its FIR shall immediately be lodged by the Officer In Charge of a Police Station. He is to investigate the offence and is to file a Charge-sheet before a Magistrate under section 173 CrPC.
In State of Haryana Vs. Ch. Bhajan Lal 1992 Supp. (1) SCC 335 the Supreme Court of India has laid down the law that any other procedure is illegal. Earlier police used to defer lodging an FIR and undertake some preliminary inquiry to ascertain if the offence was in fact committed. Supreme Court said, “No, this was a wrong procedure. Police was to lodge an FIR and then undertake investigation.” In relation to a cognizable offence, none has the power of investigation or inquiry before registration of an FIR. If any inquiry is to be carried on it would be done before a magistrate under section 200 CrPC.
Even after this direction by the Supreme Court various agencies used to commit a breach of the law and registration of FIRs were illegally deferred and delayed. Then a Constitution Bench of the Supreme Court undertook the matter in Lalita Kumari Vs. Govt. of UP in SLP (Crl.) 5986/2006 & 5200/2009 and scrutinized the entire law. In its judgment on 12 Nov. 2013 it again affirmed the position of law as it was laid down in State of Haryana Vs. Ch. Bhajan Lal 1992 Supp. (1) SCC 335   .
The Supreme Court deprecated any accused centred process leading to deviation from the established procedure. None else other than a local police officer is collect evidence. All proceedings are to be reported to in the court of a local magistrate. The procedure and the offence is not to be diluted against influential people.
If it is so then why a retired judge Justice AK Ganguly is allowed to evade the procedure and the substance of law. If the alleged actions of Justice Ganguly are sufficient to attract the provisions of a cognizable offence then why the agencies other than the local police are seized in of the matter. Why the victim is not allowed to approach the police and the magistrate so that the law may be set in motion.

Why the law laid down by the Supreme Court is being defeated? 

WHAT THIS HEAVY POLL SPEAKS


WHAT THIS HEAVY POLL SPEAKS


with courtesy from www.psmalik.com

In all Assembly Elections in 2013 there has been a high turnout of voters who have exercised their voting rights. There are various parties contesting these elections and they are giving differing interpretations of these high turnouts of voters. Those who are in power interpreted it as a positive vote; and those who are in opposition called it as anti-incumbency vote. After 2-3 days the results would show who is more correct.

But the fact is that this time voter appears to risen to its rights, privileges and status. It would really be interesting to see if such an awakening is for some temporary reason or the new generation has become so awakened for all foreseeable future.

In these elections there were regional factors and some common factors which appear to contributed to this enthusiasm of voters. In Delhi the emergence of a new political party called AAP appears to be an important factor for the citizens to come to booths. Having felt bored by a monotonous BJP-Congress feud this time people have in front of them a third colour with a new set of political language and promises by AAP. Their language and aggressive style of projecting them have led common people to believe that these people are going to bring a sure-shot change.

In Rajasthan it has been a feud between Vasundhara Raje and Ashok Gahlot. In Chhattisgarh it was a story of Raman Singh. In Madhya Pradesh a contest was seen between Shivraj Singh and Vikramaditya Raje. The presence of national personalities has also contributed to a large extent for these heavy turnouts.

The presence of Narendra Modi appears to have changed a general perception of a common people in India. Even before elections he has become a Dream-Merchant; selling dreams to them. He promises to have made those dreams come true in his state Gujrat and is now making promises of the same tone and texture to India as a nation. In a sense he has attained the status of Indira Gandhi when some gentlemen used to compare her saying – Indira is India. These days people of India have started believing in Narendra Modi as a new (and the only) hope for future India. Modi has given them a believable assurance.

Congress brought its star campaigner Rahul Gandhi. He is certainly a bundle of young energy with new thoughts in politics. But there appears some problems in his emergence. There appears someone in the Congress itself who tried to eclipse his dawn. He is not being given his complete canvass to work. His thoughts and style have not been well communicated to his cadre also. And for this reason some media publications have shown him as a lighter-weight compared to Narendra Modi. But in fact it is not so.


Let us wait and watch the results.

Sunday, December 1, 2013

रोग, भोग और आढ़तियों का योग

रोग, भोग और आढ़तियों का योग


                                                                            -- प्रताप




चारों तरफ़ गुरुओं की धूम मची है। हर विपणक के यहाँ योग से सम्बन्धित सामग्री बिक रही है। चारों ओर आढ़त का बाजार लगा है। लोग योग बेच रहे हैं  कुछ अन्य लोग योग खरीद रहे हैं। कोई आसन बेच रहा है, कोई अच्छे वाले आसन ईजाद कर रहा है। कोई ध्यान के सस्ते दाम लगा रहा है। किसी दुकान पर कुण्डलिनी उठवाई जा रही है। कुछ लोग प्राणायाम बेच रहे हैं। बता रहे हैं कि माल अच्छा है, साथ में गारन्टी दे रहे हैं कि मोटापा कम कर देगा। इस ध्यान- योग के बाजार में कुछ दुकानों पर एक्सेसरीज़ भी बिक रही है। ज्यादा भीड़ उन दुकानों पर है जहाँ एक्सेसरीज़ या तो हर्बल है या फिर उन्हें आयुर्वेद में से कहीं से आया बताया जा रहा है। पूरे बाजार  में चहल पहल है। चतुर सुजान, उत्तम वस्त्र पहनकर दुकानों के काउन्टर पर विराजे हुए हैं। मुद्राओं को रेशमी थैलियों में बन्द करके नीचे सरका रहे हैं। कुछ लोग वहाँ दूर शेड के नीचे बैठे हैं। बिल्कुल चुप । पूछा - कौन हैं ? पता चला - बुद्धिजीवी हैं।

सवाल हाट के अस्तित्त्व पर नहीं हैं। हाट को तो होना ही है, यहाँ नहीं होगा तो कहीं और होगा। जब तक क्रेता  का थैला और विक्रेता का बटुआ है, भिन्न भिन्न स्पेस टाईम में हाट अवतरित होता रहेगा। यह अनिवार्य है। सवाल दुकानों पर तथा माल पर भी नहीं हैं। हाट है तो अच्छा, भला, बुरा सभी तरह का माल भी सप्लाई होगा ही। वणिक नियमों के तहत् गंजों को भी कंघी बेचने के प्रयास तथा इन प्रयासों में सफलता-असफलता सभी कुछ होगा। कभी कंघी बिक जाएगी और कभी नहीं भी बिकेगी। कंघी के कारीगर, आढ़तिये सब अपना अपना हिस्सा कैलकुलेट करते रहेंगे। बाजार का व्यापार यूँ ही चलता रहेगा। व्यापार को यूँ चलाना बाजार की फ़ितरत है। फ़ितरत पर सवाल नहीं खड़े किये जा सकते हैं। सवाल तब उठते हैं जब कोई अपनी फ़ितरत के खिलाफ़ काम करता है।

गंजे को कंघी बेचना वणिक चतुराई है। बाजार इस चतुराई की नींव पर ही खड़ा होता है। परन्तु बवासीर के रोगी को कंघी बेचना मैलप्रैक्टिस (महाठगी) है।
… …

परन्तु आज परिस्थितियाँ तब के मुकाबले बदल गई हैं जब योगसूत्र रचा गया था । पातंजलि के सामने कैलोरी बर्न की समस्या नहीं थी जबकि आज की मुख्य समस्या ही कैलोरी बर्न की है। पातंजलि के साधक के सामने कुण्ठा और आत्मरोध की वह घातक स्थिति नहीं थी जो आज के मनुष्य के सामने बॉस की डांट, बच्चों के एडमिशन, पुलिस की हेकड़ी, काम के दबाव, गलाकाट कम्पीटीशन आदि ने पैदा कर दी है। आज एल्कोहलिकों की तर्ज़ पर वर्कोहलिक पैदा हो रहे हैं। ये सब पातंजलि और योगसूत्र के लिए अज्ञात थीं अतः योगसूत्र के भीतर इनका निदान भी संभव नहीं है।


FOR COMPLETE ARTICLE PLEASE VISIT THE LINK